27 अगस्त 2025 को, वैष्णो देवी के यात्रा रस्ते पर एक भीषण भूस्खलन (landslide) की घटना हुई है
घटना में क्या नुकसान हुआ है –
- इस घटना में मृतकों की संख्या लगभग 30–36 बताईं जा रही है। विभिन्न खबरों में मृतकों की संख्या अलग-अलग बताईं गईं है ।
- 33 मरने वाले लोग केवल वैष्णो देवी के पास के हुए भूस्खलन में शामिल थे।
- वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ।
ओर 22 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है व लगभग 3500 लोगों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
सरकार व प्रशासन ने आवश्यक सहायता व राहत अभियान तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस आपदा पर संवेदनाए व्यक्त कि है।
घटना स्थल के आसपास वाले क्षेत्रों में इंटरनेट व टेलीकॉम सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी गई हैं ।
जम्मू कश्मीर व श्रीनगर हाईवे तथा अन्य सड़कों, पुलों को भी काफी नुकसान हुआ है जिससे यातायात व अन्य सेवाएं बाधित हुई है।
प्राकृतिक भुस्खलन का कारण –
तेज व लगातार बारिश होना इस प्रकार की आपदा की मुख्य कारण है। जम्मू कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले दिनों में लगभग 726% से अधिक बार सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है,जो कि 1950 के बाद सबसे ज्यादा रिकोर्ड वाली दर्ज हुई है ।
मौसम विभाग ने और बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी करी है , और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की गाइडलाइन जारी की है। यह चेतावनी पर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में की है । और आगे भी कुछ दिनों तक बारिश ,भूस्खलन, बाढ़ जारी रहने की संभावना है जिस पर प्रषासन ने सतर्कता बरतने को कहा है।