Jaipur Gas Cylinder Blast : जयपुर – अजमेर हाइवे एक बार फिर दहला

Jaipur Gas Cylinder Blast 

एक बार फिर जयपुर अजमेर हाइवे पर 7 अक्टूबर 2025 रात में गैस से भरे ट्रक में ब्लास्ट हो गया। रात में lPG गैस सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक सड़क के किनारे खड़े टैंकर में जा घुसा जिससे पहले जोर से टैंकर में भरे केमिकल में ब्लास्ट हुआ जिससे आग फैल गई और ट्रक से एक एक कर सिलेंडर फटने लगे और आग के बहुत बड़े गुबार उठने लगे।

जयपुर ब्लास्ट घटना कब वे कैसे हुई 

लोग गैस सिलेंडर ब्लास्ट रात में जयपुर अजमेर हाइवे पर दूदू गांव के आसपास हुई थी। केमिकल और गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोर से हुआ कि धमाके के आवाज 8 से 10 किमी. दूर तक सुनाई दी जैसे कोई बम फटा हो आस पास के रहने वाले लोग धमाके की आवाज सुन कर सहम गए घरों की खिड़कियां कम्पन करने लगी ।

जिस ट्रक में LPG गैस सिलेंडर भरे थे उनकी संख्या लगभग 300 से ज्यादा बताई जा रही है। कुछ lPG गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दूर दूर तक खेतों में उछल गए। आग बुझाने के लिए 10 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई। लगभग ढाई से तीन घंटे लगे आग को काबू में करने में।

Jaipur Gas cylinder blast से नुकसान –

इस घटना में एक व्यक्ति जिन्दा जलना बताया जा रहा है जो टैंकर चालक बताया जा रहा है। कुछ लोग हल्के घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया । प्रशासन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि ओर किसी प्रकार घायल या मृत नहीं मिला है न ही आस पास जान माल का नुक्सान हुआ है। लेकिन रिपोर्टों के अनुसार ड्राइवर और उसका सहायक अभी लापता है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया वे राहत अभियान –

LPG गैस ब्लास्ट की सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें, आग बुझाने की गाड़ियां और प्रशासन वे आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर आई। साथ में जयपुर का सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल को अलर्ट पर रहने को कहा ताकि कोई घायलों को जल्दी उपचार हो सके।

Jaipur Gas cylinder blast par राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर दुःख जाहिर किया और घायलों ओर मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद करने की कहा और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को ओर स्थानीय विधायक को घटना की जानकारी के लिए भेजा ताकि प्रभावित लोगों की मदद हो सके । ओर आगे से ऐसी घटना ना हों इसके निर्देश दिए।

ट्रैफिक पुलिस वे अधिकारियों ने मिलकर अजमेर जयपुर हाइवे को सुव्यवस्था होने तक बंद कर दिया ताकि किसी प्रकार से अन्य गाड़ी या लोग चपेट में न आए लगभग 5 से 6 घंटे तक हाइवे को बंद रखा बाद आग पर काबू पाने के बाद फिर से खोला गया।तब तक गाड़ियो का 10 किमी से लंबा जाम लग गया।

ऐसे हादसे होने के कारण और निवारण –

ऐसी घटना परिवहन और रिस्क वाले सामान की ढुलाई सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं।

टैंकर चालक के अनुसार RTO की गाड़ी को देख कर LPG गैस से भरे ट्रक ड्राइवर ने यूटर्न लेना चाहा तो गाड़ी केमिकल से भरे टैंकर से टकरा गई जिससे ये ये दुर्घटना हुई।

जोर से ब्लास्ट होने के कारण सिलेंडर एक एक करार फटने लगे उनको काबू में करना मुश्किल हो गया 

साथ में दमकल और प्रशासन के देरी के कारण आग को काबू करने में देरी हुई । ऐसी जगहों पर प्रशासन को जल्दी से करवाई शुरू करनी चाहिए।

ऐसे हादसों में आपातकालिन प्रक्रिया उस क्षेत्र में लागू कर उचित जलापूर्ति और अन्य राहत कार्य जैसे आग नियंत्रण की सुविधा और फास्ट लिंक कनेक्टिविटी उपलब्ध हो।

ऐसे विस्फोटक सामग्री वाले वाहनों के लिए अलग से एक सड़क लाइन का निर्माण हो ताकी हादसे इतने भयानक न हो।

गैस पेट्रोलियम और विस्फोटक पदार्थों का को ले जाने वाले ट्रकों का परमिट हो ओर इनको ओवरलोड ना किया जाए।

JAIPUR AJAMER HIGHWAY GAS CYLINDER BLAST

Leave a Comment