आज की टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़-एशिया कप 2025, हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, प्रोपर्टी डाउनफॉल,अमृत भारत एक्सप्रेस


एशिया कप 2025, हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, प्रोपर्टी डाउनफॉल,अमृत भारत एक्सप्रेस

एशिया कप 2025 अपडेटस

एशिया कप फाइनल में पहुँची टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रन से हराया है। सेमिफाइनल सुपर-फोर मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह हासिल की है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 168/6 रन बनाए थे । जिसमें ओपनर पारी के रूप में अभिषेक शर्मा ने 75 रन बनाए।
बोलिंग में कुलदीप यादव ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश टीम को घुटनों पर ला दिया। अब भारत फाइनल में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा।

हिमालयन सीमा वाले क्षेत्रों भारी बारिश कई रिकॉर्ड तोड़े-

हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में इस मानसून में 780 बार से ज्यादा अतिवृष्टि हुईं जो पिछले 8 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। बंगाल की खाड़ी से उठे लो-प्रेशर सिस्टम और पश्चिमी उठापटक के कारण अतिवृष्टि हुईं हैं। इससे लैंडस्लाइड, बाढ़ व सड़क तथा मकानों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अतिवृष्टि ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त करकें रख दिया है।

भारतीयो की टॉप 7 शहरों में किराए पर मकान लेने कि दिलचस्पी कम हुई –

भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में मंदी नज़र आ रही है ।जुलाई से सितंबर तिमाही में हाउसिंग व प्रोपर्टी खरीदारी 9 प्रतिशत तक घटी दिखाई दी है। प्रॉपर्टी की वेल्यु वृद्धि व ब्याज दरों में बढ़ोतरी व जियोपॉलिटिकल का बढ़ता तनाव आदि कारण देखें गए हैं।

पुरी से सूरत के बीच नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत कि गईं –

रेलवे ने सूरत से पुरी के बीच नागपुर होते हुए नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 19021/19022) शुरूआत की है।
इसमें 22 अत्याधुनिक एल एचबी कोच है जिनमें स्लीपर कोच, जनरल कोच व पेंट्री कार कोच लगे हुए हैं। इससे गुजरात ,महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ व ओड़िशा राज्यों के कई शहरों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी जिससे सफर सुगमतापूर्वक हो जाएगा।

Leave a Comment