आज की ट्रेंडिंग न्यूज़ – ग्लोबल इन्डेक्स, औवेसी, एशिया कप 2025, बारिश , सोनु सुद, मिशन शक्ति 5

अब इंडिया 3 वर्ष बाद ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स के टॉप-10 में शामिल हो जाएगा-

गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव में कहा है कि उन्होंने आने वाले 3 सालों में भारत को ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) में Top-10 देशों में शामिल हो जाएगा। साल 2014 में भारत की रैंक 91 नंबर पर थी।
अभी के समय में की 38 वें नंबर पर भारत है। बीजेपी सरकार का लक्ष्य है कि स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी इनोवेशन के आधार पर देश को इनोवेशन हब बनाकर नंबर एक पर लाया जाएगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल न्याय यात्रा की बिहार में शुरूआत की है-


AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र में “सीमांचल न्यायिक यात्रा” शुरूआत की है। यह यात्रा 24 से 27 सितम्बर 2025 तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान ओवैसी कई रोड शो, जनसभाएँ और रैलियाँ करते हुए देखा जाएगा।सीमांचल इलाका हमेशा से राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है। यह यात्रा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में ध्यान आकर्षित करने के लिए की जा रही है।

एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच फाइनल होने की संभावना-

एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया है।
इस मुकाबले के बाद अब भारत -पाकिस्तान और बांग्लादेश ही फाइनल मुकाबले होंगे। भारत का होने वाला अगला मैच बहुत खास होने वाला है इन बाकी बचे मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों उत्साह की जबरदस्त लहर है।

कोलकाता में हुई जबरदस्त वर्षाजल से लोगों को परेशानियां –

वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन बिगाड़ के रख दिया है। कई नीचले इलाकों में जलभराव की समस्या आयी है। दुर्गा पूजा के पांडालों पर भी असर दिखाई दे रहा है। अतिवृष्टि के कारण कई फ्लाइटो और ट्रेनों को कैंसिल या लेट हो रही है। लोगों को घरों से निकलने व आवश्यक सामग्री की पूर्ति करने में परेशानियां हो रही है।

मुंबई-ठाणे-रायगढ़ में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी –

इंडियन मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में 27 सितम्बर तक भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का हाई अलर्ट घोषित किया है। इन क्षेत्रों में पिछले दिनों में अतिवृष्टि लगातार बढ रही है। मोसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों बारिश के कारण स्थितियां और बिगड़ने वाली है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है।

ग़ैरकानूनी बेटिंग ऐप्स को लेकर एक्टर सोनू सूद से की पूछताछ –

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ़्तर बुलाया गया
एक्टर से 1xBet नामक अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के बारे में पूछताछ होगी। यह मामला पूरे देश में चर्चाओं में है। इस मामले में ED के पास कई अहम सबूत मौजूद है जिसमें वह पुछताछ करेंगी।

मिशन शक्ति 5 का आगाज महिला सुरक्षा के लिए यूपी में की जा रही शुरुआत –

युपी सरकार ने महिला सुरक्षा और महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए मिशन शक्ति 5 की शुरुआत करने जा रही है।
इसके तहत लखनऊ में छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक बड़ी संख्या में रैली निकाली गई ।
नवरात्रि पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया गया।
युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिला सुरक्षा व नारी सम्मान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Comment