Asia Cup 2025 Updates: भारतीय टीम की जर्सी पर 80% डिस्काउंट, अमित मिश्रा का संन्यास, नीरज-अर्शद की टक्कर और UAE टीम की घोषणा

Cricket एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर छुट-

एशियन कप की तैयारी से पहले Adidas ने भारतीय क्रिकेट टीम की आफिशियल जर्सी पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इसके पहले 5,999 रूपए में मिलने वाली जर्सी अब केवल 1,199 रूपए में खरीदा जा सकता है। यह निर्णय ओनलाइन गेमिंग कम्पनी Dream11 के भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI से हटने के बाद लिया गया है । नए ऑनलाइन गेमिंग नियमों के तहत Dream11 ने टीम का टाइटल स्पॉन्सर रहना बंद कर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने भारत को दी फंडिंग –

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा गवर्नेंस सुधारों को लागू करने के बाद भारत को फिर से पूर्ण रूप से फंडिंग देने की घोषणा की है। यह फंडिंग अक्टूबर 2024 से निलंबित कर रखी थी। फिर से फंडिंग मिलने वाले इस निर्णय से खेल प्रशासन में मजबूती और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

क्रिकेट में अमित मिश्रा ने की संन्यास की घोषणा –

42 वर्षीय अमित मिश्रा भारतीय लेग स्पिनर ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। लगभग 25 वर्षों के लंबे करियर में उन्होंने देश के लिए कई यादगार परफ़ॉर्मेंस खेली थी । अमित मिश्रा ने क्रिकेट को लेकर अपनी कृतज्ञता का भी प्रदर्शन किया।

FIDE ग्रैंड स्विस 2025 में भारत के युवा करेंगे प्रदर्शन –

FIDE Grand Swiss 2025 की शुरुआत होने जा रही है। इसमें भारतीय शतरंज खिलाड़ी R. परागनन्दा का सामना अमेरिकी ग्रैंडमास्टर जैफरी शियांग से होगा, जबकि वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश का प्रतिद्वंद्वी फ्रांसीसी GM Etienne Bacrot से मुकाबला होना है। टूर्नामेंट व पुरस्कार राशि और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी से दिखाया जाएगा ।

Niraj Chopra व Arshad Nadeem के मुकाबले का बढ़ा उत्साह –

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा व पाकिस्तानी जवेलिन चैंपियन अर्शद नदीम के बीच मुकाबले होने जा रहा है । पाकिस्तानी नदीम को फिट घोषित कर दिया गया है, जिससे यह टक्कर और भी रोमांचक होने की सम्भावना जताई जा रही है।

एशिया कप 2025 –

एशिया कप 2025 में UAE की टीम की घोषणा की है जिसका कप्तान मुहम्मद वासिम होगा, जो 17 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगा। UAE टीम का 10 सितंबर को भारतीय टीम से पहला मुकाबला तय हुआ है । जबकि यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।

Leave a Comment