भारत सरकार ने जीएसटी में बड़ी राहत प्रदान की है। Gst में बदलाव कर आम जनता को राहत की सांस प्रदान की है। की वस्तुओं को टैक्स फ्री किया है । यह फैसला मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए लिया गया है – अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
Gst से राहत कौनसे श्रेत्र को –
- भारत सरकार ने जीएसटी में बड़ी राहत दी है जैसे कुछ खाद्य पदार्थो व हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सेवाओं को टैक्स फ्री किया है।
- भारत सरकार ने आम जनता को Tax फ्री का गिफ्ट लोन्च किया है। GST विभाग ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
- जिसका मुख्य प्रभाव खाद्य वस्तुओं व हेल्थ सेवाओं और रोजमर्रा के इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर दिखेगा।
Gst बदलाव से क्या असर हुआ –
खाद्य पदार्थ – पहले दूध व पनीर जैसे खाद्य पदार्थो पर 5% तक GST लगता था। अब उसे हटाकर टैक्स फ्री कर दिया जाएगा। अब इससे आम आदमी के मासिक खर्चा का बोझ कम होगा। यह छुट 22 सितंबर 2025 से लागू होगी।
हेल्थ इंश्योरेंस – पहले हेल्थ बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत GST टैक्स देना पड़ता था। अब उसे भी हटाकर टैक्स फ्री कर दिया जाएगा। इससे जनता को सस्ते प्रीमियम में बीमा योजना मिल जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट व वाहन – छोटीे कारें व 350 सीसी तक की दुपहिया वाहन , 32 इंच से बड़े टेलीविजन, एयरकंडीशनर व डिशवाशिंग मशीन पर Gst रेट कम किया गया है। इन वस्तुओं पर पहले 28 प्रतिशत GST लगती थी उसे घटाकर 18 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है। इसे 3 सितंबर 2025 से लागू किया जाएगा।
GST कम करने से आम जनता को क्या लाभ होंगे –
- लाइफ में होने वाले रोजाना खर्चो में राहत प्रदान होगी।
- स्वास्थ्य पोलिसी सस्ती होने से ज्यादा लोग बीमा अधिक खरीद सकेंगे।
- इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं व कम समता वोले वाहनों की कीमत कम होगी। जिससे मिडिल क्लास लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
टैक्स घटाने से अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा –
- भारत सरकार का लक्ष्य डिमांड बढ़ाना और महंगाई को घटाकर कम करना है।
- टैक्स घटाने से वस्तुओं की खरीद बढ़ेगी और बाज़ारो में तेजी आएगी।
- मुख्यतः ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में बड़ी तेजी देखने को मिलेगी।